{"_id":"6a1b4d739e8ae439350ac3ef","slug":"muzaffarnagar-police-takes-computer-center-operator-to-task-in-fake-marksheet-case-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107371-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी मार्कशीट मामले में कंप्यूटर सेंटर संचालक को ले गई मुजफ्फरनगर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी मार्कशीट मामले में कंप्यूटर सेंटर संचालक को ले गई मुजफ्फरनगर पुलिस
विज्ञापन
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी खुर्द के मुख्य बाजार स्थित कम्प्यूटर सेंटर संचालक कुलदीप को शुक्रवार रात कार सवार चार लोग जबरन अपने साथ ले गए। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि कुलदीप के मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना पुलिस फर्जी मार्कशीट मामले में हिरासत में लेकर गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा निवासी राजकुमार ने शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे कुलदीप का जानी के मुख्य बाजार में विधू कम्प्यूटर सेंटर है। शुक्रवार देर शाम को अचानक उसके सेंटर पर कार सवार चार लोग पहुंचे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वह कुलदीप को जबरदस्ती दुकान से खींचकर बाहर ले आए। वे जानी बस स्टैंड पर खड़ी एक कार में डाल कर उसे अगवा कर ले गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज आदि से पड़ताल की गई तो पता चला कि मुजफ्फरनगर पुलिस उसे ले गई है। सरधना सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को काकरौली थाने की पुलिस कुलदीप को जानी लेकर आई थी। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ककरौली पुलिस ने आरोपी के कम्प्यूटर सेंटर से कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य दस्तावेज आदि ने कब्जे में लिया है।