फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, police arrested two accused with 25 lakh liquor

यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 लाख की शराब के साथ दबोचे दो आरोपी

Mon, 07 Jan 2019 09:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jan 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, police arrested two accused with 25 lakh liquor
यूपी पुलिस

यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस ने हरसौली चेकपोस्ट के निकट चेकिंग के दौरान दो ट्रकों में भरकर ले जाई जा रही 25 लाख कीमत की हरियाणा मार्का नकली शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एक ट्रक के पीछे प्लाईवुड लगाकर शराब को केबिन में छिपाया गया था। वहीं, पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए फर्जी ई-वे बिल भी लगाया हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने सूचना के आधार पर हरसौली चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां पहुंचे दो ट्रकों को रोका गया तो उनमें से एक में शराब लदी मिली, जबकि दूसरे ट्रक में प्लाईवुड लदा पाया गया। जांच करते हुए ट्रक सवार लोगों ने पुलिस को एक ई-वे बिल भी दिया, जो फर्जी प्रतीत होने पर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भी शराब लदी मिली, जिसे ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर छिपाया गया था। एसएसपी ने बताया कि दोनों ट्रकों में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के 17 हजार पव्वे बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये हैं। मौके से लोनी गाजियाबाद के अशोक विहार निवासी तराबू पुत्र रशीद तेली और धौलपुर राजस्थान के मालोनी खुर्द निवासी कप्तान सिंह को पकड़ा गया है। वहीं, रहीस आलम, नूर आलम व रिंकू के साथ ही दो अज्ञात लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने शराब पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए ले जाई जा रही थी शराब 
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बरामद की गई शराब संभवत: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ले जाई जा रही थी, जिसे चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था। इसकी तस्कीद कराई जा रही है, जिसके बाद तस्करी की शराब मंगाने वाले लोगों की भी धरपकड़ की जाएगी। 

पेरिफेरल हाईवे से लूटकर लाई गई थी शराब ! 
शाहपुर पुलिस द्वारा पकड़ी गई 25 लाख की शराब हरियाणा के करनाल से आगरा ले जाई जा रही थी। पुलिस की गिरफ्त में आए ट्रक चालक धौलपुर निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि वे शराब लेकर आगरा के लिए निकले थे, लेकिन आगरा से पहले ही पेरिफेरल हाईवे पर कार सवार कुछ बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रुकवाने के बाद शराब लदे दोनों ट्रक लूट लिए। लूटे गए ट्रकों को लेकर बदमाश शाहपुर क्षेत्र में पहुंचे, जहां हरसौली चेकपोस्ट के पास वे दोनों ट्रकों को ईख के खेत में ले जाने लगे। ट्रक खेतों में जाते देख किसी राहगीर ने शक जताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रक बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर शाहपुर यशपाल सिंह ने शराब लदे ट्रक लूटे जाने की बात से इंकार करते हुए कहा कि शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसकी पुष्टि के लिए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed