{"_id":"5ed8c739e998f8488f36556d","slug":"muzaffarnagar-police-arested-a-wanted-criminal-worth-of-fifteen-thousand-price-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े हुई पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े हुई पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Thu, 04 Jun 2020 03:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jun 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
encounter, police encounter
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शहर के रुड़की रोड पर हुई मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी आस मोहम्मद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ही गांव हाजीपुरा का रहने वाला है, जिस पर गोकशी समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कियाए जिसे पीछा करते हुए रुड़की रोड पर शहर से निकलते ही एक खेत में घेर लिया गया। वहां मुठभेड़ में आस मोहम्मद के पैर में गोली लगी है।
घायल बदमाश आस मोहम्मद सिविल लाइंस थाने के साथ ही भोपा थाने से भी वांछित है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।