फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Pawan Kumar, the world's renowned software engineer, is no more

Muzaffarnagar : नहीं रहे विश्व के नामचीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर पवन कुमार, बंगलुरू से निधन की खबर मिलने पर शोक

Mon, 06 Feb 2023 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Feb 2023 05:21 PM IST
सार

विश्व स्तर पर प्रतिभा के नए आयाम स्थापित करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर पवन कुमार गर्ग का बंगलुरू में निधन हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Pawan Kumar, the world's renowned software engineer, is no more
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पवन कुमार - फोटो : amr ujala

विस्तार

विश्व स्तर पर प्रतिभा के नए आयाम स्थापित करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर पवन कुमार गर्ग का बंगलुरू में निधन हो गया। दुखद खबर मिलने के बाद मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में शोक छा गया। परिजन वहां रवाना हो गए। बडे भाई ब्रह्मप्रकाश गर्ग (अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय) ने बताया पहली फरवरी को अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण पवन कोमा में आ गए थे। तब से वही के मणीपाल हॉस्पिटल में भर्ती थे।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस लीं। बता दें उन्होंने विश्व की नंबर दो की सॉफ्टवेयर कंपनी आईबीएम के चेयरमैन, टाटा कंटलटेंसी सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट, आईसीआईएस के अध्यक्ष, और डीएचक्यू के सीईओ के पद को बखूबी निभाया।
विज्ञापन


व्यस्त कॅरियर में साल के चंद दिनों के लिए उन्हें बचपन की यादें चरथावल खींच लाती थी। पैतृक सरजमीं पर आने के बाद वह हमेशा शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने वर्ष 1974 मे आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक किया था। परिवार सहित वह बंगलुरू में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed