{"_id":"5e14c6a18ebc3e87e86b2e41","slug":"muzaffarnagar-news-police-has-arrested-three-accused-in-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव करने वाले तीन आरोपी दबोचे, सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद, तीनों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव करने वाले तीन आरोपी दबोचे, सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद, तीनों को भेजा जेल
Tue, 07 Jan 2020 11:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गत 20 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में हुए उपद्रव में शामिल तीन आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी मदीना चौक पर हुए उपद्रव में शामिल थे, जो पथराव करते समय सीसीटीवी में कैद हुए थे। उपद्रवियों के फोटो से मिलान कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गत 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में उपद्रव हुआ था। इस दौरान मदीना चौक पर भी जबरदस्त पथराव व फायरिंग करते हुए दर्जनों वाहनों को फूंक दिया गया था। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जवानों को जिंदा जलाना चाहते थे उपद्रवी, जारी हुआ नया वीडियो, देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन
एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सगे भाई इरफान व फरमान पुत्रगण शमशुद्दीन निवासी मोहल्ला जनकपुरी और मोहम्मद उमर पुत्र अनवर अली निवासी महमूदनगर शामिल हैं। उक्त तीनों आरोपी 20 दिसंबर को मदीना चौक पर हुए उपद्रव में शामिल थे, जिन्होंने पुलिस टीम पर पथराव किया था। सीसीटीवी में उक्त तीनों आरोपी पथराव करते हुए कैद हुए थे, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। गिरफ्तारी के बाद भी तीनों आरोपियों का उपद्रवियों की फोटो से मिलान कर लिया गया है। तीनों ने अपना जुर्म भी पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/