फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar news, Firce fire in a shop in district, two bikes burnt outside

मुजफ्फरनगर: दुकान में लगी आग, धूं-धूं कर जले बाहर खड़े स्कूटर-बाइक, नाले से भी उठने लगी ऊंची लपटें

Mon, 16 Sep 2019 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Sep 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar news, Firce fire in a shop in district, two bikes burnt outside
नाले से उठतीं लगी लपटे - फोटो : अमर उजाला

यूपी  के मुजफ्फरनगर में सोमवार को सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान के बाहर खड़े बाइक व स्कूटर भी आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  टिकैत की पहल पर नाहिद हसन पक्ष को मिली 5 दिन की मोहलत, धरना स्थगित, फिर भी प्रशासन चौकन्ना
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और नजदीक बह रहे नाले से भी ऊंची-ऊंची लपटे निकलने लगीं। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि नाले में मिट्टी का तेल रिसकर पहुंचा था जिस कारण नाले ने भी आग पकड़ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में सुजड़ू पुलिस चौकी के पास गाड़ियों की एक वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। इस दौरान आस पास खड़े अन्य स्कूटर व बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गए। इसके बाद कार भी पूरी तरह जल गई। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर दौड़ी और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं देखते ही देखते नजदीक बह रहे नाले से भी आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। 

यह भी पढ़ें:  बिजनौर: एसबीआई  के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव

जानकारी के मुताबिक नजदीक ही मिट्टी के तेल का गोदम भी है जिससे तेल रिसकर नाले में पहुंच जाता है। यही कारण है कि नाले ने भी आग पकड़ ली। हालांकि आग किस वजह से लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

बताया गया कि सर्कुलर रोड पर नाले के पास रघुवीर शरण, प्रेम कीर्ति शरण का केरोसिन का सरकारी गोदाम है। इसी गोदाम से मिट्टी तेल नाले में बहकर आया। नाले के पास ही कार डेंटिंग-पेंटिंग की वर्कशॉप हैं। वेल्डिंग करते समय चिंगारी गिरने से नाले में फैले तेल में आग लगी। 

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि तेल बिखेरा गया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और आपूर्ति विभाग की टीम पहुंची है। गोदाम मालिक को फोन किया गया लेकिन मालिक नहीं आए। उधर आपूर्ति विभाग ने गोदाम को सीज कर दिया है। डीएसओ का कहना है कि तेल कैसे बहाया गया, इसकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि मेरठ में लगातार तेल को लेकर आपूर्ति विभाग सर्तक है। अब मिट्टी के तेल के गोदाम से इस तरह तेल रिसकर नाले तक बहने की बात सामने आने पर अब मुजफ्फरनगर भी तेल के काले कारोबार को लेकर शक के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed