फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: A woman committed suicide in Muzaffarnagar and her husband also died after seeing the body

पत्नी ने गोली मारकर खुद को उतारा मौत के घाट, लाश देख चली गई पति की जान, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह

Sat, 07 Nov 2020 11:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Nov 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: A woman committed suicide in Muzaffarnagar and her husband also died after seeing the body
पति-पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। मीरापुर  कस्बे के मेन बाजार में किराना व्यापारी की पत्नी ने शनिवार सुबह खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव देख परचून व्यापारी पति का भी सदमे में हार्टअटैक  पड़ जाने पर मौत हो गई।

विज्ञापन


कमरे से मिली सुसाइड नोट में मृत महिला के जेठ-जेठानी और उनके बेटे के नाम लिखे मिले। इसआधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ढाई लाख के इनामी बद्दो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी कुर्क, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरापुर कस्बे के मेन बाजार निवासी सुनील डागा (48) की मेन बाजार में परचून की दुकान है, जिसके ऊपर बने मकान की तीसरी मंजिल पर वे पत्नी नीरा (45) व दो बेटे प्रतीक और प्रखर के साथ रहते हैं। सुनील डागा काफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे, जिसके चलते रोजाना बेटे प्रतीक व प्रखर दुकान खोलते थे।

शनिवार सुबह भी रोजाना की दोनों बेटों ने दुकान खोली थी। इसी दौरान घर से गोली चलने की आवाज आने पर दोनों भाई ऊपर पहुंचेस तो बरामदे में मां नीरा का लहूलुहान शव पड़ा था, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। पास ही में तमंचा भी पड़ा था। दोनों बेटों ने अंदर कमरे में देखा तो वहां सुनील डागा का शव पड़ा मिला। माता-पिता के शव देख दोनों बेटों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि घर से एक डायरी में नीरा द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने जेठ अमरीश डागा, जेठानी चांदनी व उनके बेटे अक्षित डागा के नाम लिखे हुए हैं। इसी आधार पर बेटे प्रतीक ने उक्त तीनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार महिला ने पहले गोली मारकर आत्महत्या की, जिसका शव देख बीमार पति की हार्टअटैक से मौत हो गई। बेटे द्वारा संपत्ति का विवाद बताते हुए तीन परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed