फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Attachment of infamous Badan Singh Baddo's house today

ढाई लाख के इनामी बद्दो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी कुर्क, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस

Sat, 07 Nov 2020 11:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Attachment of infamous Badan Singh Baddo's house today
बद्दो के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की कोठी को मेरठ पुलिस ने आज शनिवार सुबह कुर्क कर लिया। टीपीनगर पुलिस ढोल नगाड़े बजाते हुए कोठी पर पहुंची और सारा सामान कुर्क करके ले गई। पुलिस का अमला लोग घरों से देखते रहे।

विज्ञापन


इस कार्रवाई में आईपीएस एएसपी कृष्ण बिश्नोई और ब्रह्मपुरी सीओ अमित कुमार राय के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना पुलिस पंजाबीपुरा में पहुंची। पुलिस को घर के भीतर बदन सिंह बद्दो की बहन मौजूद मिली। कुर्की से पहले मकान के सभी दस्तावेजों की पुलिस जांच कर चुकी थी। दस्तावेजों में यह मकान बद्दो के नाम पर है। पुलिस ने अदालत का कुर्की आदेश पढ़कर सुनाया। 
विज्ञापन


इसके बाद कोठी और उसके भीतर मौजूद सभी सामान को कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने कई गाड़ियां बुलवाकर कोठी से सामान को निकलवाया। 

पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल से गाजियाबाद में पेशी पर आया था। जो पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल पहुंचा और फरार हो गया। तभी से पुलिस व एसटीएफ बद्दो का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बद्दो पर ढाई लाख का इनाम है। एसएसपी ने बद्दो की तलाश और कार्रवाई के लिए एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को लगाया है। बद्दो के करीबियों के खिलाफ पुलिस सबूत तलाश कर रही है, जोकि उसको संरक्षण देते थे।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड

पुलिस ने शुक्रवार को ही बताया था कि शनिवार को बद्दो के बेरीपुरा टीपी नगर स्थित मकान की कुर्की होगी। कुर्की के लिए पुलिस को कोर्ट से भी आदेश मिल गए हैं। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि बद्दो पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।

सुमित जाट को मिली जमानत
कुख्यात सुमित जाट को जमानत मिल गई है। जिसके बाद पीड़ित मितन पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। सरूरपुर क्षेत्र के हसनपुर रजापुर निवासी सावित्री की तीन दिसंबर 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सावित्री अपने बेटे की हत्या में चश्मदीद गवाह थी। आरोप गांव के ही सुमित जाट और उसके परिवार के लोगों पर था। सावित्री हत्याकांड की पैरवी करने पर उसके दामाद की भी आरोपियों ने हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: बंदे कूटने के लिए संपर्क करें, धमकी-कुटाई व मर्डर के रेट फिक्स, गुंडागर्दी की ठेकेदारी युवक को पड़ी भारी

हत्या के तीन मामलों में चश्मदीद सावित्री के बेटे मितन ने जान का खतरा बताकर पुलिस के आला अधिकारियों से कहा है कि एक के बाद एक आरोपी जेल से बाहर आ गए हैं, जिससे उसे खतरा बढ़ गया है। हालांकि मितन व उसके परिजनों को पहले से ही पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed