फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Life imprisonment to wife and her lover

मुजफ्फरनगर: पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास, साढ़े चार साल पहले हुई थी पति की हत्या

Mon, 18 Jan 2021 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Life imprisonment to wife and her lover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति की हत्या के मामले में अदालत ने महिला बबीता और उसके प्रेमी संत कुमार को दोषी करार देते हुए दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।दोनों अभियुक्तों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


पुरकाजी थाने पर कैल्लनपुर धमात निवासी विनोद ने 12 अक्तूबर 2016 को पप्पू की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसका भाई पप्पू 11 अक्तूबर 2016 की रात में लगभग 11 बजे घर से खेत पर गया था। देर रात तक भी उसके लौटकर नहीं आने पर अनहोनी की चिंता सताने लगी। तलाश करने पर उसका शव रात एक बजे घर के पास गंगनहर की पटरी पर मिला, जिसकी गला काट कर हत्या कर की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: प्रधानों, पूर्व प्रधानों व दावेदारों की खंगाली जा रही कुंडली, सियासी वजूद का आंकलन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने जांच में मृतक की पत्नी बबीता और उसके प्रेमी संत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत की अदालत संख्या- 7 में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह ने 12 लोगों की गवाही कराई।

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त बबीता और उसके प्रेमी संत कुमार को पप्पू की हत्या का दोषी करार देते हुए धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपया का जुर्माना, धारा 201 में 20-20 हजार रुपया का जुर्माना और अभियुक्त संत कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत पांच हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है।

विधायक विक्रम सैनी की पेशी अब एक फरवरी को होगी
कवाल कांड में भड़काऊ भाषण देने के मामले के आरोपी खतौली विधायक विक्रम सैनी की कोर्ट में पेशी अब एक फरवरी को होगी। अदालत में पेश नहीं होने पर गत माह एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनके गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। सोमवार को विधायक विक्रम सैनी की पेशी थी। उनके अधिवक्ता भारतवीर अहलावत ने बताया कि न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण अदालत में आज सुनवाई नहीं हो सकी। विधायक की पेशी के लिए एक फरवरी की तारीख लगाई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed