फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat election 2021: heads, former heads and claimants being scrutinized, saharanpur news

पंचायत चुनाव: प्रधानों, पूर्व प्रधानों व दावेदारों की खंगाली जा रही कुंडली, सियासी वजूद का आंकलन

Mon, 18 Jan 2021 08:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Jan 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election 2021: heads, former heads and claimants being scrutinized, saharanpur news
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। यहां तक कि प्रधान पद के दावेदारों का आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दौरान सहारनपुर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रधानों, पूर्व प्रधानों और संभावित दावेदारों की जानकारी जुटाने में लगा है। उनके आपराधिक रिकाॅर्ड के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर उनके सियासी वजूद का आंकलन किया जा रहा है। इसके लिए एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने थाना प्रभारियों को खुफिया टीम की मदद से ऐसे लोगों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पत्नी पर था शक, पहले रची खौफनाक साजिश, फिर सास-ससुर को दी ऐसी मौत, कांप उठे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को यह फीडबैक जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। थाना पुलिस टीमों से कहा गया है कि चुनावी माहौल में ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान या संभावित दावेदार के पक्ष की ओर से आने वाली शिकायतों को अब गंभीरता से लिया जाए। इस फीडबैक के आधार पर ही ग्राम पंचायतों के संवेदनशीलता स्तर का पता चल सकेगा।


मिलावटी शराब बांटने पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी डॉ. चनप्पा ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर आपसी विवादों, आपराधिक गतिविधियों पर ध्यान रखने के साथ ही मिलावटी या जहरीली शराब बांटने जैसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाए।

एसएसपी के मुताबिक यदि कोई प्रधान, पूर्व प्रधान या दावेदार शराब बांटने के मामले में संलिप्त मिलेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आबकारी विभाग के साथ ही तहसील स्तर पर पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed