फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Licensed rifle magazine missing from the police station, police asked owner to give in writtenthat magazine was lost on the way

Muzaffarnagar: थाने से लाइसेंसी राइफल की मैगजीन गायब, पुलिस बोली-लिखकर दो रास्ते में खो गई

Wed, 29 Jun 2022 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jun 2022 11:32 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव के दौरान राइफल और मैगजीन जमा कराई गई थी। यह मैग्जीन थाने से गायब हो गई। वहीं मैगजीन खोने पर पीड़ित पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह लिखित में दे कि मैगजीन रास्ते में खो गई। पीड़ित ने मामले में अफसरों से शिकायत की है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Licensed rifle magazine missing from the police station, police asked owner to give in writtenthat magazine was lost on the way
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के मालखाने से राइफल की मैगजीन खोने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने तलाश करने और अपनी गलती स्वीकार करने के बजाए उल्टे राइफल मालिक पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहा कि वह लिखकर दें कि उसकी मैगजीन रास्ते में कहीं गिर गई है। पीड़ित ने बिना मैगजीन के राइफल लेने से इनकार कर दिया। मैगजीन न मिलती देेख कर पीड़ित ने अधिकारियों के यहां हाजिर होकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिए गए थे। चरथावल की मुर्दा पट्टी निवासी रब्बान पुत्र मुस्तकीम ने भी अपनी लाइसेंसी राइफल मय मैगजीन चरथावल थाने में जमा कराई थी।
विज्ञापन


12 जनवरी 2022 को जमा कराई राइफल और मैगजीन को लेने के लिए रब्बान 23 मई को थाना चरथावल पहुंचे। उनकी कस्बा प्रभारी दारोगा व मालखाना बाबू से बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार्र: ईंख के खेत में तड़पती मिली दो दिन की मासूम, रिक्शा चालक बना मसीहा, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे राइफल व मैगजीन देने को कहा गया। मगर, अगले ही क्षण दारोगा और मालखाना बाबू की बात सुनकर उन्हें धक्का लगा। दोनों ने उनसे कहा कि वह उन्हें लिख कर दें कि उनकी मैगजीन रास्ते में गिर गई है और बाहर से दूसरी मैगजीन ले लेना।

झूठे मामले में फंसाने की धमकी
पीड़ित रब्बान के अनुसार, उन्होंने दारोगा को मैगजीन खोने के बारे में लिखकर देने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि दारोगा व मालखाना बाबू ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। कहा कि यदि आगे से राइफल और मैगजीन लेने आए तो तुम्हें  हवालात में बंद कर देंगे। बेहतर है कि बिना मैगजीन राइफल लेकर चले जाओ। धमकी मिलने से पीड़ित डरा हुुआ है। उसने बताया कि दोनों ने अन्य लोगों से भी ऐसे ही पत्र लिखवाए गए हैं।

ऐसा मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed