फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two-day-old innocent found in a cane field, rickshaw driver admitted to the hospital

ममता शर्मसार: खेत में तड़पती मिली दो दिन की मासूम, रिक्शा चालक बना मसीहा, अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 29 Jun 2022 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jun 2022 10:58 AM IST
सार

मेरठ के माछरा में ईख के खेत में दो दिन की मासूम बच्ची पड़ी मिली है। रास्ते से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने बच्ची को भूख से तड़पता देखा तो उसे गोद में उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है।

विज्ञापन
Two-day-old innocent found in a cane field, rickshaw driver admitted to the hospital
- फोटो : Social Media

विस्तार

ऊपर जिसका अंत नहीं, उसे आसमां कहते हैं और धरती पर जिसके प्यार का अंत नहीं, उसको मां कहते हैं। मां के प्यार को बयां करने के लिए उक्त दो लाइनें काफी है, लेकिन मंगलवार को मां की ममता उस समय शर्मसार हो गई जब मेरठ के माछरा में एक खेत से दो दिन की मासूम रोते-बिलखते मिली।

विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे रिक्शा चालक के कानों में मासूम के रोने की आवाज पहुंची तो उसने बच्ची को उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। मासूम अब स्वस्थ है। चिकित्सक ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन


माछरा के एक ईख के खेत में मंगलवार को दो दिन की मासूम बच्ची कपड़े में लिपटी हुई मिली। शाम करीब चार बजे उधर से गुजर रहे एक रिक्शाचालक ने मासूम के रोने की आवाज सुनी तो उसने उसे उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RLD Panchayat: चौधरी जयंत ने ली चुटकी, बोले- इनके चक्कर में कुंवारे रह जाओगे, 'अग्निपथ' को लेकर कही बड़ी बात


रिक्शाचालक ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कीचड़ भी लगी थी। वह भूख से बिलख रही थी। रिक्शा चालक ने बच्ची को अपनी गोद में उठाया और उसे नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सक डॉ. मनीष ने तुरंत चाइल्डलाइन हेल्पनंबर पर लावारिस बच्ची मिलने की सूचना दी। चाइल्डलाइन निदेशिका अनीता राणा ने बताया कि बच्ची के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है जिसके बाद किठौर थाने में जीडी एंट्री कर ऑफिस लाया गया है। बच्ची की देखभाल की जा रही है।

इस नंबर पर दें सूचना
बच्ची के परिजन की जानकारी होने पर चाइल्डलाइन नंबर 1098, 01214302021, 9412706850 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed