फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Kisan Samman Nidhi reached the account of 2.39 lakh farmers, Union Minister Dr. Sanjeev Balyan was the chief guest

मुजफ्फरनगर: 2.39 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहे मुख्य अतिथि

Wed, 01 Jun 2022 04:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jun 2022 04:39 PM IST
सार

जिले के 2.39 लाख किसानों के खातों में 47.80 करोड़ की धनराशि स्थानांतरित हुई। 634 महिला समूहों के खाते में एक करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Kisan Samman Nidhi reached the account of 2.39 lakh farmers, Union Minister Dr. Sanjeev Balyan was the chief guest
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने गरीब कल्याण सम्मेलन में कहा कि महिला समूहों और किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंची है। जिले के 2.39 लाख किसानों के खातों में 47.80 करोड़ की धनराशि स्थानांतरित हुई। 634 महिला समूहों के खाते में एक करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची। इस दौरान शिमला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाभार्थियों ने वर्चुअल संबोधन भी सुना।

विज्ञापन


कूकड़ा  स्थित बैंक्वट हॉल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने गरीब कल्याण सम्मेलन में मौजूद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। बालियान ने कहा कि जनपद में महिला समूहों को और अधिक मजबूत करना है। अब जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों ब्लाक, चिकित्सालय आदि में महिला समूह ही कैंटीन चलाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को इस संबंध में निदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गो पर महिला समूहों लकड़ी से बने खोखे बनाकर दिए जाएंगे, जिस पर वह अपना उत्पाद बेच सकें।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने का बड़ा काम किया है। 

सरकार ने किसान के खाते में दो हजार जारी किया तो उसे दो हजार ही मिल रहा है। महिला समूह को 15-15 हजार रुपये दिए गए हैं। सम्मेलन में डीएम सीबी सिंह, सीडीओ आलोक यादव, डीडीओ प्रमोद यादव, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह, बीडीओ नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन योजनाओं के लाभार्थी रहे शामिल
कार्यक्रम में पीएम आवास योजना ग्रामीण व शहरी, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, पीएम मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी, जल जीवन मिशन, अमृत योजना, पीएम स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, पीएम मुद्रा योजना, सीएम आवास योजना तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के लाभार्थी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed