{"_id":"5c630f25bdec22102e65d9d7","slug":"muzaffarnagar-kawal-kand-105-year-old-woman-died-in-a-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल कांड: पौत्रों को मिली उम्रकैद की सजा के सदमे में दादी की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवाल कांड: पौत्रों को मिली उम्रकैद की सजा के सदमे में दादी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 12 Feb 2019 11:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के कवाल गांव में 105 वर्षीया महिला की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण पीड़ितों को सांत्वना देने में पीड़ितों के घर एकत्र हैं।
विज्ञापन
कवाल में वर्ष 2013 में 27 अगस्त को बाइक की साइड लगने को लेकर हुई कहासुनी में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कवाल का शाहनवाज भी मारा गया था। अदालत ने आठ फरवरी को दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। मृत शाहनवाज का पिता सलीम और नसीम सगे भाई हैं। दोहरे हत्याकांड में सलीम के पुत्र जहांगीर व नदीम और नसीम के पुत्र मुजम्मिल व मुजस्सिम को उम्रकैद की सजा मिली है। सलीम व नसीम की 105 वर्षीया मां अमतुल की सेहत ठीक नहीं थी। मंगलवार दोपहर को अचानक उनकी मौत हो गई। परिवार की बुजुर्ग अमतुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शाम को परिजनों व रिश्तेदारों ने मिलकर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए- खाक कर दिया। नसीम का आरोप है कि उनकी मां की पौत्रों को मिली सजा के सदमे के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/