{"_id":"643fae51fc6ef6d55d05c8ca","slug":"muzaffarnagar-itf-masters-tennis-tournament-will-start-from-april-22-foreign-players-will-also-join-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: 22 अप्रैल से आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का होगा आगाज, पांच देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: 22 अप्रैल से आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का होगा आगाज, पांच देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
Wed, 19 Apr 2023 02:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:33 PM IST
सार
सर्विस क्लब के मैदान पर 22 से 27 अप्रैल तक आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों जोरों पर हैं। आयोजकों ने इस संबंध में आज प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन
आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के आयोजक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के सर्विस क्लब के मैदान पर 22 से 27 अप्रैल तक आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। देशभर के नामचीन महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के संयोजक विजय वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के बीच उत्साह है। तीस साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। महिला और पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अमेरिका व उज़्बेकिस्तान समेत चार अन्य देशों के खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में शामिल होंगे। बताया गया कि टूर्नामेंट ग्रास कोर्ट पर होगा। आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट लेकर जिले भर के खेल प्रेमियों में उत्साह है।
विज्ञापन