फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Former minister Yograj Singh says that BJP government ruined farmers and youth

पूर्व मंत्री बोले- भाजपा सरकार ने किसानों और युवाओं को किया बर्बाद

Mon, 21 Jan 2019 10:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jan 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Former minister Yograj Singh says that BJP government ruined farmers and youth
बीजेपी

मुजफ्फरनगर में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित युवाओं की बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार ने किसानों और शिक्षित युवाओं को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों का उचित दाम व गन्ने का भुगतान नहीं दिया। शिक्षित बेरोजगार युवकों को नौकरी नहीं मिली।

विज्ञापन


बुढ़ाना में कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में सोमवार को रालोद नेताओं, युवा पदाधिकारियों की बैठक हुई। रालोद युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी के नेतृत्व में कस्बे व देहात के युवा बैठक में भाग लेने पहुंचे। रालोद नेता व पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल डबास भी उनके बीच पहुंच गए। युवाओं की मांग पर उन्हें रालोद के पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को अनाज खिलाने वाले किसान को बर्बाद कर दिया। पिछले साल का गन्ने का भुगतान बकाया चला आ रहा है। यह सत्र आधा बीत चुका है, इस सत्र का भुगतान कब मिलेगा कुछ पता नहीं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर देश में आई भाजपा सरकार ने नौजवानों के साथ धोखा किया है।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी और युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल डबास ने भाजपा की सरकार को किसानों, गरीबों व बेरोजगारों का शोषण करने वाली सरकार बताया। मौके पर अंकित त्यागी को युवा नगर अध्यक्ष, अंकित जाटव को युवा का जिला सचिव तथा संजय शर्मा को युवा का जिला महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन हाजी जमशेद, आदेश त्यागी, अशोक पांचाल, सूर्या, राहुल अनंत, अन्नू, हर्ष चौधरी आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed