{"_id":"634fda542c03d81c9a21c9d3","slug":"muzaffarnagar-five-members-of-bijnor-s-family-again-adopted-hinduism-sania-became-seema-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बिजनौर में आठ साल पहले मुस्लिम धर्म अपनाने वाले परिवार ने की घर वापसी, सानिया बन गईं सीमा सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बिजनौर में आठ साल पहले मुस्लिम धर्म अपनाने वाले परिवार ने की घर वापसी, सानिया बन गईं सीमा सैनी
Wed, 19 Oct 2022 04:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Oct 2022 04:42 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में बघरा के योग साधना यशवीर आश्रम के ब्रहमचारी स्वामी यशवीर महाराज ने बिजनौर के सैनी परिवार की हिंदू धर्म में वापसी कराई। बताया कि दो साल पहले धर्म परिवर्तन कराकर परिवार को मुस्लिम बना दिया गया था।
विज्ञापन
हिंदू धर्म में की वापसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में बघरा के योग साधना यशवीर आश्रम में बिजनौर के एक परिवार के पांच सदस्यों ने हिंदू धर्म में घर वापसी की। आठ साल पहले मुस्लिम बना परिवार दोबारा हिंदू बन गया है। सानिया को दोबारा सीमा सैनी नाम दिया गया।
विज्ञापन
यशवीर आश्रम के ब्रहमचारी स्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि बिजनौर के सैनी परिवार का आठ साल पहले धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बना दिया गया था। बुधवार को स्वेच्छा से इस परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया है। वेद मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की घर वापसी कराई गई।
विज्ञापन
परिवार पर गंगाजल का छिड़काव किया गया और आश्रम में परिक्रमा भी कराई गई। इस दौरान परिवार पर आश्रम में मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा भी की। यशवीर महाराज ने जिले के मदरसे पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। पुलिस-प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण
सैनी परिवार को इस तरह दिए नाम
पहले अब
मोहम्मद अहमद संदीप सैनी
मुस्कान पूजा सैनी
अरमान हिमांशु सैनी
सानिया सीमा सैनी
अलिना जान्हवी सैनी
हम हिंदू हो गए हैं : संदीप सैनी
घर वापसी करने वाले संदीप सैनी ने कहा कि वह हिंदू बन गए हैं। पहले भी उनका परिवार हिंदू था, लेकिन अब फिर वापसी की है।