फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण

Wed, 19 Oct 2022 01:56 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Oct 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Crowds gathered to see two million dogs and ten crore buffaloes at the farmers' fair
किसान मेले में मंत्री संजीव बालियान व स्वतंत्र देव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को शरू हुए तीन दिवसीय किसान मेले का आज दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विधिवत रूप से उदघाटन किया। किसान मेले में दूसरे दिन मेले को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे दिन डॉग शो का आयोजन हुआ। जिसमें बीस लाख रुपये के ग्रेंड डेन डॉग, रॉटविलर, जर्मन शेफर्ड, पिट बुल नस्ल के डॉग्स को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं दस करोड़ के भैंसे को देखने दूर-दूर से किसान पहुंच रहे हैं। 



यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले में गोलू-टू की धूम, उम्र साढ़े चार साल, दस करोड़ है कीमत, खाता है घी और ड्राईफ्रूट्स

मेले में 150 स्टाॅल के जरिये किसानों को विभिन्न जानकारियां भी दी जा रही हैं। इसके अलावा किसान मेले में सपेरों की मंडली द्वारा किसानों का स्वागत किया जा रहा है। इस बार का मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के संयोजक पीके सिंह का कहना है कि इस बार मेले में किसानों की बेहद अधिक भीड़ है। कुलपति केके सिंह का कहना है कि इस बार का मेला ऐतिहासिक मेला है।

Meerut: Crowds gathered to see two million dogs and ten crore buffaloes at the farmers' fair
किसान मेले में सपेरे - फोटो : अमर उजाला

सपेरों ने किया अतिथियों का स्वागत
किसान मेले में अतिथियों के स्वागत के लिए सपेरों के दल को बुलाया गया। हरियाणा से पांच सपेरे पहुंचें हैं। नाथ समुदाय के सपेरे राजू ने बताया वह बीन बजाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इटली में भी वह प्रस्तुति दे चुके हैं। उनके ग्रुप में 100 से अधिक सदस्य हैं। सपेरों की बीन से इस अनोखे स्वागत से किसान व अथिति खुश नजर आए।


 
Meerut: Crowds gathered to see two million dogs and ten crore buffaloes at the farmers' fair
किसान मेले में राज्यमंत्री संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

कृषि विवि में तीन दिवसीय किसान मेले का बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान व स्वतंत्र देव ने शुभारंभ किया। दोनों ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसान मेले में नई तकनीक और नई प्रजातियों की जानकारी लेकर किसानों से उत्पादन बढ़ाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Crowds gathered to see two million dogs and ten crore buffaloes at the farmers' fair
किसान मेला - फोटो : अमर उजाला

कुलपति डॉ. केके सिंह के साथ अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया। इस मौके पर पूर्व कल्याण परिषद अध्य्क्ष, सुनील भराल, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
Meerut: Crowds gathered to see two million dogs and ten crore buffaloes at the farmers' fair
किसान मेले में डॉग्स - फोटो : अमर उजाला

इस बार किसान मेले में किसान गोष्ठी एवं चौपाल का आयोजन किया गया है। मेले में प्रथम दिन सम्राट जादूगर ने जादू दिखाकर किसानों का मनोरंजन किया। मेले में महिला अध्ययन केंद्र फसल अवशेष  प्रबंधन प्राकृतिक खेती, समेकित खेती तथा मोटे अनाज की खेती के स्टाल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed