फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Father was driving tractor, six-year-old son dies after being crushed under the wheel

Muzaffarnagar: पिता चला रहा था ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबकर छह साल के बेटे की दर्दनाक मौत

Sun, 09 Oct 2022 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Oct 2022 04:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह साल के मासूम की जान ले ली। चरथावल में एक गांव निवासी किसान के ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसे छह साल के बेटे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Father was driving tractor, six-year-old son dies after being crushed under the wheel
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा गांव में दर्दनाक हादसे में छह साल के मासूम की मौत हो गई। किसान द्वारा ट्रैक्टर स्टार्ट करने के दौरान उसका छह साल का बेटा भी ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: सौतेली बेटी के चरित्र पर था शक, पिता ने ठेकेदार को फंसाने के लिए 15 साल की पिंकी को दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरथावल के गांव कुटसेरा में पिता घर में ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहे थे, इस दौरान छह साल का बेटा जिद कर सवार हो गया। लेकिन इसी दौरान झटके से मासूम ट्रैक्टर की सीट से अगली तरफ गिर गया और पिछला पहिया बच्चे के सिर के ऊपर उतरने से मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिता जब ट्रैक्टर पर सवार हो रहे थे, तब मासूम भी उनके पीछे-पीछे दौड़ा और ट्रैक्टर पर सवार होने की जिद करने लगा। पिता ने गद्दी पर बैठा दिया, लेकिन ट्रैक्टर स्टार्ट करने के बाद जैसे ही चलाने के लिए गियर बदला तो झटका लगा और बच्चा नीचे गिर गया। इसी दौरान वह पिछले पहिए की नीचे कुचला गया। 

परिवार में गम का माहौल है। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed