फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Farmers have protest for sugarcane payment from 65 days and now big announcement

Muzaffarnagar: 65 दिन से धरने पर बैठे किसान, स्वतंत्रता दिवस पर निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च और किया ये बड़ा एलान

Wed, 02 Aug 2023 06:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Aug 2023 06:02 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के किसान अपनी इस मांग को लेकर 65 दिन से धरने पर बैठे हैं। अब किसान स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। साथ ही उन्होंने ये बड़ा एलान भी किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Farmers have protest for sugarcane payment from 65 days and now big announcement
गन्ना भुगतान को लेकर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान 65 दिन से धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र का किसान बजाज चीनी मिल भैसाना को गन्ना नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित किया जाए।

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि मिल प्रशासन ने डीसीओ और गन्ना समिति के सचिव की मध्यस्थता से गन्ना भुगतान की सूची दी थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। भाकियू ने एलान किया कि 15 अगस्त को बुढ़ाना में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल कर मिल में पंचायत करेंगे।  
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान और भाकियू कार्यकर्ता 65 दिन से बजाज चीनी मिल भैसाना के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे हैं। भुगतान करने की नीति से नाराज भाकियू नेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद

वहीं, उप-जिलाधिकारी अरुण कुमार बुधवार को धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने एसडीएम को बताया कि 23 जून को मिल प्रशासन ने भुगतान की सूची लिखित में जिला गन्ना अधिकारी व किसानों को दी थी। किसानों ने उप-जिलाधिकारी से गन्ना भुगतान और गन्ने की सप्लाई किसी अन्य मिल को करवाने की व्यवस्था करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, एक्टिव हुआ खुफिया विभाग, गुलदार ने युवक को मार डाला

इस मौके पर विकास त्यागी, धीर सिंह, इसरार, प्रवीण कुमार, बीर सिंह, राजबीर, किशन दत्त, तमसीर राणा, लविश, कृष्णदत्त, विरेंद्र व सुधीर सहरावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed