फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Farmers body found in farm, was missing for two days

मुजफ्फरनगर: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, दो दिन से था लापता

Sun, 30 Aug 2020 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Aug 2020 12:49 AM IST
सार

  • - परिजनों ने किया आर्थिक तंगी से आत्महत्या करने का दावा
  • - प्रशासन का प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक तंगी होने से इंकार

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Farmers body found in farm, was missing for two days
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता किसान का शव उसी के खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही जहर की खाली शीशी भी पड़ी मिली। भाई ने तहरीर देकर आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तनाव में किसान द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, एसडीएम ने प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक तंगी होने की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन


गांव पुरबालियान निवासी इलमुद्दीन (55) पुत्र इस्लामुद्दीन दो दिन से लापता था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह परिजन खेत में पहुंचे तो उसी के ईंख के खेत में इलमुद्दीन का शव पड़ा मिला। शव के पास ही जहर की खाली शीशी भी पड़ी मिली।
विज्ञापन


दोपहर में भाई अरशद ने तहरीर देकर बताया कि इलमुद्दीन पर बैंक क्रेडिट कार्ड पर एक लाख का ऋण था। इसके अलावा, उसने सोसाइटी से भी लोन लिया हुआ था। इसी लोन के चलते वह काफी समय से मानसिक तनाव था और इसी तनाव में उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के पास है पांच बीघा जमीन
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में आत्महत्या करने वाले किसान इलमुद्दीन के पास पांच बीघा जमीन है। उसके परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे अभी अविवाहित हैं।

इन्होंने कहा 
भाई अरशद ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है। - मनोज चाहल, एसओ

प्रारंभिक जांच में किसान के ऊपर किसी भी तरह का लोन होने की जानकारी नहीं मिली है। कोविड-19 के चलते पिछले छह माह से कोई किश्त वसूली भी नहीं की जा रही है और किसी तरह की आरसी भी जारी नहीं हो रहीं हैं। किसान की आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी नहीं, अन्य वजह है। - इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम खतौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed