फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Divided into 9 Zones for Kanwar Yatra, 2,500 CCTV Cameras to Monitor Route

कांवड़ यात्रा 2026: नौ जोन, 81 सेक्टर में बांटा जिला, ढाई हजार सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Tue, 14 Jul 2026 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2026 04:00 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा 2026 के लिए जिले को नौ जोन और 81 सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ मार्ग पर 2500 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, जबकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Divided into 9 Zones for Kanwar Yatra, 2,500 CCTV Cameras to Monitor Route
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले को नौ जोन और 81 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। कांवड़ मार्ग पर करीब ढाई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से पूरे मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के साथ अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन

ढाई हजार कैमरों से होगी निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 31 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ यात्रा का आयोजन होगा। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए गंगनहर मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा, प्रकाश और निगरानी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और पूरे मार्ग पर लगभग 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट मामला: सुप्रीम कोर्ट से झटका, 44 सील भवन ध्वस्त कराने के आदेश, धरनारत महिलाओं के छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे और यातायात के लिए जारी हुए निर्देश
प्रशासन ने बड़ी डीजे कांवड़ की ऊंचाई अधिकतम 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट निर्धारित की है। साथ ही ध्वनि का स्तर 75 डेसीबल से अधिक नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और आसपास के जनपदों के साथ समन्वय स्थापित कर डायवर्जन योजना तैयार की जा रही है।

रोडवेज ने भी शुरू की तैयारी
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में मुजफ्फरनगर डिपो से हरिद्वार मार्ग पर 60 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी नियमित बसें चलती हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

ट्रांसपोर्टरों को दिए गए दिशा-निर्देश
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने ट्रांसपोर्टरों को कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात व्यवस्था और डायवर्जन योजना का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। भारी वाहनों को केवल निर्धारित मार्ग और समय पर चलाने तथा ओवरलोड वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रखने को कहा गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन में सहयोग की अपील भी की गई।

परिवहन निगम ने दिया भरोसा
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed