{"_id":"6694f1c01bf38d3a9004d6ee","slug":"muzaffarnagar-clash-between-two-parties-during-ghurchadhi-fierce-fighting-tension-in-the-village-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, जमकर मारपीट व पथराव, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, जमकर मारपीट व पथराव, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
Mon, 15 Jul 2024 03:25 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली के गांव मढकरीमपुर में घुड़चढ़ी के दौरान अनुसूचित समाज और राजपूत समाज के बीच पथराव और मारपीट में दो युवक घायल हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमृत कुमार की सुबह के समय घुड़चड़ी चल रही थी, जब वह राजपूत समाज के मोहल्ले में पहुंचे तो इसी दौरान कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान मारपीट में एससी समाज के अजय और राजपूत समाज से हैप्पी घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ ने मंसूरपुर पुलिस और खतौली पुलिस के साथ गांव में डेरा डाल लिया है। पुलिस दोनों पक्षों को समझने में लगी है। दोनों पक्षों में तनाव बना है। एससी समाज की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन