फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar car accident and two killed and three members of family injured

दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की जबरदस्त भिड़ंत, दो बच्चों की मौत, कई लोग घायल

Sat, 23 Feb 2019 09:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Feb 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar car accident and two killed and three members of family injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क के गड्ढों से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार बागपत निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बागपत जनपद के कस्बा बड़ौत निवासी जैय्यद शनिवार सुबह भाई दानिश, पत्नी इसराना और अपने दो बच्चों माहद (4) और हॉनिक (1) के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहा था। दोनों बच्चे बीमार थे, जिनका मुजफ्फरनगर के एक चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग स्थित गांव हरसौली व तावली के बीच सड़क के गड्ढों से बचने के लिए चालक जैय्यद ने अपनी कार को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे खाली ट्रक से जा टकराई। कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा। इसमें सभी परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए क्षतिग्रस्त कार से सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर पास ही स्थित एक अस्पताल में दिखाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत के चलते बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जैय्यद के दोनों मासूम बच्चों हॉनिक व माहद की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जैय्यद, दानिश व इसराना को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। दो मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

उधर, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed