फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Bike collides with Tata Magic, son died mother injured in accident

मुजफ्फरनगर: टाटा मैजिक से टकराई बाइक, भीषण हादसे में बेटे की मौत मां गंभीर

Wed, 18 Nov 2020 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Nov 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bike collides with Tata Magic, son died mother injured in accident
घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में बुढ़ाना मार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव विटावदा  का रहने वाला प्रदीप रुहेला (22) पुत्र राजेंद्र रुहेला अपनी मां पुष्पा देवी के साथ बुढाना आया था। बुढाना में भात नोतने के बाद दोनों मां बेटा बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे । मेरठ करनाल हाईवे पर टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।
विज्ञापन


इस घटना में बाइक सवार प्रदीप व उसकी मां पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां पुष्पा देवी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया । घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कोपंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed