{"_id":"5fb4c03f8ebc3e1a27223fc8","slug":"muzaffarnagar-bike-collides-with-tata-magic-son-died-mother-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: टाटा मैजिक से टकराई बाइक, भीषण हादसे में बेटे की मौत मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: टाटा मैजिक से टकराई बाइक, भीषण हादसे में बेटे की मौत मां गंभीर
Wed, 18 Nov 2020 12:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस व मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में बुढ़ाना मार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव विटावदा का रहने वाला प्रदीप रुहेला (22) पुत्र राजेंद्र रुहेला अपनी मां पुष्पा देवी के साथ बुढाना आया था। बुढाना में भात नोतने के बाद दोनों मां बेटा बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे । मेरठ करनाल हाईवे पर टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।
विज्ञापन
इस घटना में बाइक सवार प्रदीप व उसकी मां पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां पुष्पा देवी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया । घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कोपंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/