फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Betting in Indian T 20 league match, and police arrested eight accused in raid

इंडियन टी-20 लीग में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े आठ आरोपी, तीन को भेजा जेल

Mon, 25 Mar 2019 05:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Betting in Indian T 20 league match, and police arrested eight accused in raid
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्टर पर छापा मारकर पुलिस ने इंडियन टी-20 लीग में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन व एलईडी बरामद की गई है। उधर, सिखेड़ा में भी पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के नेतृत्व में रविवार देर रात गांव सूजडू में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्टर के ऑफिस पर छापेमारी की। इंस्पेक्टर के अनुसार मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से छह मोबाइल, एक एलईडी और हजारों की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार सभी आरोपी शनिवार से शुरू हुए इंडियन टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सट्टेबाजी का धंधा कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में ताहिर, हसीन, फुरकान, फरहत व जावेद सभी निवासीगण सूजडू बताए गए हैं। इनमें जिस ट्रांसपोर्टर से इंडियन टी-20 लीग सट्टेबाजी का भंडाफोड़ हुआ है, वह ताहिर की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाने पहुंचाया, जहां उनसे सट्टेबाजी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ में इंडियन टी-20 लीग सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है।

आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले तीन आरोपी पकड़े

पुलिस ने गांव बिहारी से मोबाइल पर इंडियन टी-20 लीग क्रिकेट मैच का सट्टा लगाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से मोबाइल और 4500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

शनिवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बिहारी में छापा मारकर इंडियन टी-20 लीग पर सट्टा करते तीन आरोपी मेहरबान, काला व मोमिन निवासी गांव बिहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को सट्टा खेलने के आरोप में जेल भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed