फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Aprajita campaign will go to all home in india

अपराजिता: हर घर की दहलीज तक जाएगी मुहिम, तिरंगा गीत से दिया देशप्रेम का संदेश

Mon, 10 Dec 2018 07:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Dec 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Aprajita campaign will go to all home in india
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अभियान में विबग्योर स्कूल में छात्राओं ने आधी आबादी के लिए समाज में सकारात्मक माहौल बनाने का संकल्प लिया। मां तुझे सलाम सामूहिक गीत से बेटियों ने तिरंगे की शान के लिए देशप्रेम का संदेश दिया। संस्था निदेशक निशा त्यागी ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ अपराजिता की आवाज हर घर की दहलीज तक जाएगी।  

विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। नूपुर, अंशिका, मेहनूर, वाणी और अदिति ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्राओं ने गीत, नाटिका, कविता के माध्यम से सृष्टि अस्तित्व में नारी की महत्ता बताई। सामूहिक गीत में मरियम, खुशी, वंशिका, इशिका, कनक, शगुन ने देशभक्ति का जोश भरा।
विज्ञापन


अपराजिता मुहिम के संदर्भ में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। निदेशक निशा त्यागी ने कहा कि  समाज में ऐसी सोच बननी चाहिए, जिसमें बेटे और बेटियों को समान दृष्टि से पालन-पोषण और प्रोत्साहन मिले। परिवार से ही पहल होगी, तभी लड़कियों और महिलाओं के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने बताया कि शोषण, उत्पीड़न के मामलों में बेटियां चुप्पी न रखें। अपने साथ हो रही घटना से मां, पिता और परिजन को तुरंत अवगत कराएं। पहले घर, फिर आसपड़ोस में एक साझा मंच तैयार करें, जिसमें बेटियां और महिलाएं अपने हक, सुरक्षा और सम्मान की बात निर्भीक होकर रख सकें।

छात्रा कंगना ने कन्या भ्रूण हत्या की बात रखी। साथ ही कहा कि बदलाव हुआ है, लेकिन अभी भी कठोर कानून को लागू करने की जरूरत है। अंजलि ने निरक्षर महिलाओं को इस मुहिम से जोड़ने का आग्रह किया। छात्राओं ने कहा कि नो साइलेंस, नो वॉयलेंस के बाद ही बेटियों के चेहरों पर सच्ची मुस्कान आएगी। कार्यक्रम में शिक्षक शिवकुमार, आयुष और सुरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।

शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भरे शपथपत्र  

नारी गरिमा के मूल्यों, आदर्शों की जनजागरूकता के लिए शिक्षिकाओं और छात्राओं ने शपथपत्र भरे। सौ से अधिक बेटियों ने प्रपत्र भर मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया। अध्यापिका नेहा शर्मा, अदिति, सोनम, नूपुर, शिवानी, साक्षी, फरहाना, स्वाति, कविता, स्वाति चौधरी और आंचल ने भी ठाना कि महिला अपराध के विरुद्ध आत्मविश्वास से लड़ेंगी।  

अपराजिता कार्यक्रम से नया हौसला मिला है। बेटियों को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी से उनका जीवन निखरेगा।  
- अंशिका 


इस अभियान में जो जानकारी मिली है, उसे परिवार की महिलाओं को अवगत कराएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियां बेहिचक तभी जा पाएंगी, जब उनमें आत्मविश्वास होगा।  - अंजलि 

अपने परिश्रम और लगन से बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, फिर भेदभाव क्यों? समाज की सोच बदलेगी, तभी महिलाएं और आगे बढ़ेंगी।  - शगुन 

महिला हिंसा या उत्पीड़न के मामलों में अक्सर देखा गया है कि महिलाओं की ही भागीदारी होती है। यह बहुत गलत है। कम से कम नारी एक-दूसरे का दर्द समझें।  - नेहा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें




https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed