फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Ambulance collided with canter on Jolly Marg, three killed

Muzaffarnagar : जौली मार्ग पर कैंटर से टकराई एंबुलेंस, तीन लोगों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 28 May 2023 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 12:01 AM IST
सार

ककरौली थाना क्षेत्र के जौली-बेहडा सादात मार्ग पर तिस्सा गांव के पास आयशर कैंटर और एंबुलेंस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार  पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार गंभीर घायल है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Ambulance collided with canter on Jolly Marg, three killed
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ककरौली थाना क्षेत्र के जौली-बेहडा सादात मार्ग पर तिस्सा गांव के पास आयशर कैंटर और एंबुलेंस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार  पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार गंभीर घायल है।

विज्ञापन


बिजनौर के  हल्दौर क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी  ऋषिपाल पुत्र कलीराम की रीढ़ की हड्डी में दर्द का उपचार कराने के लिए शनिवार रात उनकी पत्नी  बेबी, बड़ा भाई  मामराज पुत्र कलीराम, साला बढ़ापुर क्षेत्र के बंजारो वाला टांडा निवासी परमजीत उर्फ पिंटू और रिश्तेदार शेरकोट के सहानीपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह मुजफफरनगर के लिए चले थे। एंबुलेंस को हल्दौर के पोंटा गांवडी निवासी  सुभाष चला रहा था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात जब वह ककरौली थाना क्षेत्र के जौली-बेहडा सादात मार्ग पर तिस्सा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे आयशर कैंटर की एंबुलेंस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। वाहन टकराने का शोर दूर तक सुना गया। आसपास के खेतों और गांव से किसान मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ऋषिपाल, उनकी पत्नी बेबी और एंबुलेंस चालक सुभाष की मौत हो गई। जबकि एंबुलें सवार मिंटू उर्फ परमजीत, मामराज और महेंद्र  गंभीर घायल हो गए।  कैंटर चालक शाहपुर थाना क्षेत्र के सांझक निवासी कल्लू भी घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

हादसे में इनकी गई जान...
ऋषिपाल पुत्र कलीराम, मोहनपुर, हल्दौर
बेबी पत्नी ऋषिपाल, मोहनपुर, हल्दौर
सुभाष, पोंटा गांवड़ी, हल्दौर

हादसे में घायल...
मामराज पुत्र कलीराम, मोहनपुर, हल्दौर
परमजीत उर्फ पिंटू, बंजारों वाला टांडा, बढ़ापुर
महेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह, सहानीपुर, शेरकोट
कल्लू, सांझक, शाहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed