फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: A person who came to his in-law's death under suspicious circumstances

मुजफ्फरनगर: ससुराल में आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन दिन तक मकान में सड़ता रहा शव

Sun, 19 Jul 2020 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jul 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: A person who came to his in-law's death under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को अपनी ससुराल आए एक व्यक्ति का शव मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। ससुराल वाले ईंट के भट्टे पर काम करने के लिए गए थे। बताया गया कि व्यक्ति का शव पिछले तीन दिन से कमरे में सड़ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय  लीलू पुत्र मेहनती निवासी गांव मवी खुर्द थाना बालैनी, जिला बागपत के रूप में हुई। 
विज्ञापन


लीलू कुछ दिन पूर्व ही थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला रैदासपुरी में अपनी ससुराल आया था। उसकी ससुराल के सभी लोग भट्टे पर मजदूरी के लिए गए हुए हैं। तीन दिन पूर्व लीलू ने अपने परिजनों से बात की थी, उसके बाद उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह पड़ोस का एक युवक किसी काम से हथौड़ा लेने कमरे पर पहुंचा तो वहां उसे वहां लीलू का शव पड़ा मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed