फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, A girl annouced in police station that I will be leaves with my lover

थाने में जिद पर अड़ी प्रेमिका, बोलीं- निकाह कर चुके हैं, अब प्रेमी संग ही रहूंगी

Thu, 12 Mar 2020 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Mar 2020 08:24 PM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती ने प्रेमी के साथ थाने पहुंचकर निकाह करने की जानकारी दी। युवती की जिद है कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar, A girl annouced in police station that I will be leaves with my lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ढाई माह पहले अपने प्रेमी संग फरार हुई युवती को पुलिस ने कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे से बरामद किया। वहीं युवती कोतवाली में अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। युवती ने पुलिस को अपना निकाह प्रमाणपत्र दिखाते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ महाराष्ट्र के एक शहर में निकाह कर लिया है। वे दोनों बालिग है। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

विज्ञापन


बुढ़ाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का अपने ही पड़ोस के बिरादरी के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब ढाई माह पहले दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। घटना के 21 दिन बाद युवती के पिता ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, पहले कहा- मैं नहीं जानती, फिर बोली- मत मारो मेरे प्रेमी को 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने युवती को बृहस्पतिवार को कस्बे के चौ. चरण सिंह तिराहे से बरामद किया। महिला पुलिस युवती को लेकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। कोतवाली में युवती ने महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में बताया कि उसका वर्षों से अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने महाराष्ट्र के एक शहर में निकाह करवाने वाली पंजीकृत संस्था में अपना निकाह करवा लिया है। 

इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उसे न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। न्यायालय का आदेश सभी को स्वीकार होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed