{"_id":"63296b2411682212a4262258","slug":"muzaffarangar-shakambhari-devi-university-will-release-the-first-open-merit-on-september-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: शाकंभरी देवी विवि 24 सितंबर को जारी करेगा पहली ओपन मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: शाकंभरी देवी विवि 24 सितंबर को जारी करेगा पहली ओपन मेरिट
Tue, 20 Sep 2022 12:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:56 PM IST
सार
शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की स्नातक की पहली ओपन मेरिट 24 सितंबर को जारी की जाएगी। मैसेज से अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर की पहली ओपन मेरिट 24 सितंबर को जारी होगी। कॉलेज मेरिट के प्रवेश 28 और 29 सितंबर को करेंगे।
विज्ञापन
सहारनपुर विवि के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि तीसरी मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
24 सितंबर को विवि महाविद्यालयवार पंजीकृत अप्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगा। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से ऑफर लेटर 24 से 26 सितंबर तक डाउनलोड कर चयनित महाविद्यालयों में जमा करा दें।
इसके बाद महाविद्यालय रिक्त सीटों के हिसाब से वरीयता सूची बनाकर 28 और 29 सितंबर को प्रवेश देंगे। महाविद्यालयों को 29 सितंबर तक यह प्रवेश विवि की वेबसाइट पर कंफर्म करने होंगे।