फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim women oppose bill passed in Lok Sabha, prayer for the goodwill of Modi

लोकसभा में पारित बिल का मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, PM मोदी की सद्बुद्धि के लिए मांगी दुआएं

Tue, 02 Jan 2018 11:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Muslim women oppose bill passed in Lok Sabha, prayer for the goodwill of Modi
लोकसभा में पास बिल का विरोध करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

तीन तलाक पर केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पारित किए गए बिल को मुस्लिम महिलाएं किसी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है। रविवार को तीसरे दिन भी मुस्लिम महिलाओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सद्बुद्धि के लिए दुआएं मांगी। 

विज्ञापन


पढ़ें : मुस्लिम महिलाओं ने किया तीन तलाक बिल का विरोध, सरकार से रखी ये मांग
विज्ञापन


रविवार को मोहल्ला पठानपुरा स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया लिलबनात में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर पारित बिल का विरोध किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को मुस्लिम विरोधी बताते हुए इसे राज्यसभा में पास नहीं होने देने की मांग की। संस्था की प्रबंधक खुर्शीदा खातून ने कहा कि तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में जो बिल पेश किया है, उसमें बहुत सी खामियां हैं। जिन्हें दूर करने के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था। लेकिन मुस्लिम तंजीमों के विरोध और पर्सनल लॉ बोर्ड की सिफारिश को दरकिनार कर सरकार ने जल्दबाजी में इसे पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि 99 प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं इस मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और दारुल उलूम के साथ हैं। जो महिलाएं इसका समर्थन कर रही हैं, उन्हें शरीयत और इस्लाम के बारे में जानकारी नहीं है। जैनब अरशी ने कहा कि जो महिलाएं इसके समर्थन में खड़ी हैं, वे नहीं जानती की उन्हें इससे कितना नुकसान होने वाला है। साथ ही इससे उनके बच्चों पर भी गलत असर पड़ेगा। कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सद्बुद्धि के लिए दुआएं भी मांगी। इस मौके पर समरीन, गुलअफशा, फरहाना, शबनूर, सफ्फाना, सुमैय्या, फरहीन, आयशा खातून, सुमेरा, असमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed