{"_id":"6aedff3aae63a8358102c9af","slug":"muskan-wins-three-medals-at-state-athletics-meet-selected-for-national-competition-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114147-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टेट एथलेटिक्स में मुस्कान ने जीते तीन पदक, नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टेट एथलेटिक्स में मुस्कान ने जीते तीन पदक, नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन
सरधना। खेड़ा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान सोम ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियो
Link Copied
सरधना। खेड़ा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान सोम ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में आयोजित एसजीएफआई स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर मुस्कान ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। उनका चयन हरियाणा के करनाल में होने वाली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में मुस्कान ने अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। खास बात यह रही कि उन्होंने तीनों स्पर्धाओं में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर मुस्कान के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अमर सिंह, डॉ. वृंदा यादव, खेल शिक्षक एवं कोच विनय कुमार सैनी सहित समस्त स्टाफ ने छात्रा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी सुधीर त्यागी ने भी मुस्कान और उनके कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।