फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskan arrives in jail with her newborn daughter, SSI's testimony not recorded

Meerut: नवजात बेटी संग जेल पहुंची मुस्कान, नहीं हुई एसएसआई की गवाही

Thu, 27 Nov 2025 10:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 10:26 AM IST
सार

मेरठ मेडिकल अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद मुस्कान को डिस्चार्ज कर दिया गया। उसे वापस मेरठ जिला कारागार में भेज दिया गया है। नवजात मुस्कान के साथ जेल में ही रहेगी।

विज्ञापन
Muskan arrives in jail with her newborn daughter, SSI's testimony not recorded
मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान को मेडिकल अस्पताल से बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद वह अपनी नवजात बेटी राधा के साथ चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंच गई। इधर, न्यायालय में बुधवार को गवाह एसएसआई कर्मवीर सिंह की गवाही वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण नहीं हो सकी। अब गवाही के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


तीन मार्च की रात ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की निर्मम हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने शव के चार टुकड़े किए और उसे एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था।
विज्ञापन


वारदात के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे। 17 मार्च को आरोपियों के वापस लौटने पर पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया और 19 मार्च को दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में नियमित मेडिकल जांच के दौरान मुस्कान गर्भवती पाई गई थी। सोमवार शाम को मेडिकल कॉलेज में उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। मुस्कान ने उसका नाम उसने राधा रखा है।


उसने पहले से ही तय कर रखा था कि अगर बेटा हुआ तो कृष्ण और बेटी हुई तो राधा नाम रखेगी। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद जेल लाया गया है और उसे जच्चा-बच्चा वार्ड में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसएसआई कर्मवीर ने पंचनामा भरकर सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसकी गवाही इस केस में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed