फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskaan wanted to talk to Sahil during the hearing, the warden pulled her

Meerut News: पेशी के दौरान साहिल से बात करना चाहती थी मुस्कान, वार्डन ने खींचा

Fri, 04 Apr 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Muskaan wanted to talk to Sahil during the hearing, the warden pulled her
मेरठ। सौरभ हत्याकांड के मामले में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद साहिल और मुस्कान का आमना-सामना बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में पेशी के दौरान हुआ। साहिल और मुस्कान एक दूसरे के करीब आना चाहते थे तो वार्डन खींच लिया। मुस्कान ने साहिल से बातचीत करने की जिद की, लेकिन जेल प्रशासन ने उनको अलग-अलग बैरकों में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोनों की वकील रेखा जैन कोर्ट रूम में केस की डिटेल रखने के लिए तैयार थीं। जज ने साहिल और मुस्कान के नाम पूछे। केस की डिटेलिंग कोर्ट के पटल पर रखी जाती, इससे पहले ही जज ने 15 अप्रैल की तारीख लगा दी थी। जेल प्रशासन की तरफ से सुरक्षा का हवाला देते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन पेशी कराई गई। दो अप्रैल को सुबह साढ़े ग्यारह बजे पेशी के लिए मुस्कान को महिला बैरक और साहिल को पुरुष बैरक से बाहर लाया गया। दोनों की बैरक अलग-अलग हैं, इसलिए दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ। महिला और पुरुष वार्डन उन्हें लेकर पैदल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तक लेकर पहुंचे। इस कमरे में पहले से वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर, जेल सिक्योरिटी के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में दोनों को अलग-अलग रखा है। जेल नियमों के अनुसार उनको आपस में बातचीत भी नहीं करा सकते है। कई बार बातचीत करने के लिए अर्जी दी लेकिन हमने बात करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed