फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   musicians will join kanohar lal college

कनोहर लाल कॉलेज में जुटेंगे संगीतज्ञ

Sun, 07 Jun 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
musicians will join kanohar lal college
मेरठ। कनोहर लाल महाविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा सप्त दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का रविवार से आयोजन होगा। यह 13 जून तक चलेगी। कार्यक्रम की आयोजक प्राचार्या डॉ. किरण प्रदीप व संयोजक डॉ. वेणु वनिता हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यशाला में राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर स्वतंत्र शर्मा व्याख्यान प्रस्तुत देंगी। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्रोफेसर पंकज माला शर्मा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से प्रोफ़ेसर के शशि कुमार उद्घाटन सत्र में संगीत परंपरा पर व्याख्यान करेंगे। द्वितीय दिवस संगीत काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गायन विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर संगीता पंडित एवं सुभारती विश्वविद्यालय प्रोफेसर राहुल बंसल रहेंगे। आगरा से तबला वादन में प्रोफेसर नीलू शर्मा एवं नासिक से प्रोफेसर अविराज तायडे, कोलकाता से डॉ. अमित वर्मा संगीत शिक्षा पर विचार रखेंगे। प्रयागराज से स्पिक मैके की प्रांतीय समन्वयक तथा व्यंजना आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी की सचिव डॉ. मधुरानी शुक्ला एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से कत्थक की प्रोफेसर विधि नागर संगीत और सौंदर्य पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी। तबला वादन एवं संगीत गायन की शैलीगत बहुरूपता पर प्रयागराज से डॉ. रेनू जौहरी एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से डॉ. अंबरीश चंचल शिरकत करेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची से डॉ. जया शाही संगीत में ध्वनि तकनीक पर एवं आर्य महिला पीजी कॉलेज वाराणसी से डॉ. रुचि मिश्रा संचार माध्यमों द्वारा कला के विस्तार पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed