फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   musalmaano ko baatne ki

‘मुसलमानों को बांटने की साजिश’

Fri, 08 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 08 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
musalmaano ko baatne ki
ईदगाह मेरठ - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर बृहस्पतिवार को ईद-उल- फितर की नमाज के लिये जनसैलाब उमड़ा। खुतबे में शहर काजी ने कहा कि मुसलमानों को बांटने की साजिश की जा रही है। इसी का परिणाम है कि शियाओं ने एक दिन पहले ही ईद मना ली। उन्हाेंने दो टूक कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ में मुदाखलत (हस्तक्षेप) करने का प्रयास न करे।
विज्ञापन

शाही ईदगाह पर दो रकआत नमाज शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने अदा कराई।
उन्होंने सऊदी अरब में हुए कार हमले, बंाग्लादेश में हुई आतंकी घटना और आतंकवाद की घोर निंदा की। इन घटनाओं में मारे गये बेगुनाह लोगों के प्रति शोक का इजहार किया। शहर काजी ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिये कड़े प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व भर में मुसलमानों को बांटने की साजिश का ही परिणाम है कि शियाओं ने एक दिन पहले ईद मना ली। उन्हाेंने मुस्लिमों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बर्दाश्त नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप
शहर काजी ने नमाज और रमजान की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि भारत सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ में मुदाखलत (हस्तक्षेप) करने का प्रयास न करे। मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिये मुस्लिम समाज संगठित है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने रमजान के महीने में रोजे रखकर अल्लाह की इबादत में वक्त गुजारा, अन्य दिनों में भी इसी तरह वक्त गुजारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुराइयों के रास्ते पर चलना और किसी पर जुल्म करना, बेगुनाह की हत्या करना इस्लाम की नजर में गुनाह है। इस्लाम दहशतगर्दी के खिलाफ है। शहर काजी ने कुरान की हिदायतों पर अमल करने और रसूल के बताये हुए रास्ते को तमाम बुराइयों से बचने और नेक जिंदगी गुजारने का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इजराइल द्वारा फलस्तीनियों पर ज्यादती की जा रही है वह इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यहूदियों की साजिश का ही नतीजा है कि मुस्लिम देशों में आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। अमेरिका भी मुस्लिमों पर लगातार ज्यादती कर रहा है, जिसकी जितनी मजम्मत की जाए कम है।

मौसम ने दिया साथ
ईद की नमाज के वक्त मौसम ने भी खूब साथ दिया। खुशगवार मौसम में शाही ईदगाह पर नमाज के लिए प्रात: 6 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। प्रात: 07:10 बजे तक ईदगाह परिसर भर जाने पर लोगों ने दिल्ली मुख्य मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र में नमाज के लिये सफे बिछा लीं थीं।

ईदगाह चौराहे पर एक किमी. की दूरी तक नमाजियों का सैलाब नजर आ रहा था। ठीक आठ बजे शहर काजी जैनुस साजिद्दीन की इमामत में लाखों मुसलमानों ने ईद की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद उन्होंने दुनिया और मुल्क में अमन चैन, सलामती, आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ कराई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिये केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed