फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murrah Buffalo Vidhayak Steals the Show at Meerut Farmers Fair, Loves Watching TV and Staying in AC Room

Meerut: किसान मेले में छाया 'विधायक', रैंपवॉक पर दिखाया जलवा, एसी कमरे में रहना और TV देखना पसंद

Thu, 09 Oct 2025 05:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Oct 2025 05:46 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर स्थित विश्वविद्यालय में लगे किसान मेले में हरियाणा से आया मुर्रा नस्ल का 'विधायक' भैंसा आकर्षण का केंद्र बना। करोड़ों की कीमत वाले इस भैंसे को एसी कमरे और टीवी का शौक है। रैमवॉक पर इसके जलवे देख हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Murrah Buffalo Vidhayak  Steals the Show at Meerut Farmers Fair, Loves Watching TV and Staying in AC Room
अपने मालिक के साथ मुर्रा नस्ल का भैंसा 'विधायक' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ गंगानगर स्थित एक विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में हरियाणा से लाया गया मुर्रा नस्ल का 'विधायक' भैंसा सबका ध्यान खींच ले गया। जैसे ही 'विधायक' ने रैमवॉक किया, तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। किसान मेले में आए दर्शक और किसान इस अनोखे भैंसे को देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत जिले से आया 'विधायक' न सिर्फ दिखने में प्रभावशाली है, बल्कि इसकी देखभाल भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं। मालिक ने बताया कि “विधायक” करोड़ों की कीमत का है, लेकिन उनके लिए यह अनमोल है और परिवार का सदस्य जैसा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: तालिबान के विदेश मंत्री 11 अक्तूबर को पहुंचेंगे देवबंद, तैयारियां शुरू, अधिकारी चौकस-खुफिया विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक ने बताया कि “विधायक” के लिए अलग से एक एसी कमरा बनाया गया है, जहां वह आराम करता है। उसे टीवी देखना पसंद है और उसके लिए एक स्विमिंग पूल भी तैयार कराया गया है। भैंसे की इस खास देखभाल और शाही स्टाइल ने उसे किसान मेले का स्टार बना दिया।

मेले में देशभर से पहुंचे पशुपालकों ने भी अपने-अपने पशुओं को रैमवॉक में शामिल किया और किसानों को नई तकनीक और नस्ल सुधार के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed