फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband on October 11

UP: तालिबान के विदेश मंत्री 11 अक्तूबर को पहुंचेंगे देवबंद, तैयारियां शुरू, अधिकारी चौकस-खुफिया विभाग अलर्ट

Thu, 09 Oct 2025 02:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

अफगानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 11 अक्टूबर को देवबंद के दारुल उलूम का दौरा करेंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियां प्रबंधन ने शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband on October 11
तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत यात्रा के दौरान देवबंद का दौरा भी करेंगे। वह 11 अक्तूबर को इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पहुंचेंगे, उनके दौरे की खबर मिलने के बाद दारुल उलूम प्रबंधन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन में भी हलचल मची हुई है, जबकि खुफिया विभाग के अधिकारी भी पूरी तरह चौकन्ना हो गए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: इस बार करवाचौथ का कृष्ण और सत्यभामा से खास कनेक्शन, जान लें कब करें पूजा और कब निकलेगा चांद

विज्ञापन

Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband on October 11
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : अमर उजाला

अफगानिस्तान में तालिबान शासन स्थापित होने के बाद विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी पहली बार भारत का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे में देवबंद दौरा भी प्रस्तावित है। विदेश मंत्री मुत्ताकी 11 अक्तूबर को देवबंद पहुंचेंगे और इस्लामी तालीम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध दारुल उलूम का भ्रमण करेंगे।


 

Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband on October 11
दारुल उलूम में लगाया जा रहा सौर ऊर्जा प्लांट। संवाद

उनके दौरे को लेकर दारुल उलूम प्रबंँधन ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी हैं। संस्था में साफ सफाई के साथ ही अन्य स्थानों को बेहतर बनाने का काम आरंभ हो गया है, उनके स्वागत के लिए बैनर तैयार कराए जा रहे हैं। संस्था परिसर में बनी विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में मुत्ताकी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन

Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi to visit Darul Uloom Deoband on October 11
देवबंद का दारुल उलूम

दारुल उलूम दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी संस्था के जिम्मेदारों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। मोहतमिम कार्यालय के इंचार्ज मुफ्ती रिहान उस्मानी ने तालिबान के विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि 11 अक्तूबर को विदेश मंत्री अपराह्न करीब 12 बजे दारुल उलूम पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई हैं। 


बता दें कि देवबंद के दारुल उलूम व अन्य मदरसों में कुछ अफगान छात्र भी पढ़ाई कर रहे हैं। आमिर खान मुत्ताकी उनसे भी मुलाकात कर सकते हैं। वे देवबंद मदरसे के बाद ताजमहल का भी दौरा करेंगे। तालिबान शासन के बाद पहली बार अफगान विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर आए हैं। छह दिवसीय यात्रा के दौरान वे विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। यह भारत-तालिबान संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed