{"_id":"5d34c7c98ebc3e6ceb431168","slug":"murder-planning-after-kidnaping-meerut-news-mrt4343916157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद हत्या की थी प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद हत्या की थी प्लानिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पॉश ऋषिनगर में शनिवार को वारदात करने वाले नेपाली गैंग के बदमाशों की योजना कैंटीन संचालक अनिल मित्तल के बेटे केशव की अपहरण के बाद हत्या कर नेपाल भागने की थी। टीपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार चारों बदमाशों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अनिल मित्तल के नौकर नेपाल निवासी परवेज उर्फ छोटू और ईशांत को मौके से तो दीपक और राजू को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया था।
बदमाशों ने किया खुलासा
एसपी सिटी ने बताया कि अपहरण और डकैती के मामले में बदमाश दीपक, राजू और ईशांत ने वह एक माह से प्लानिंग कर रहे थे। सभी टीपीनगर में ही किराए पर रहकर नौकर परवेज के साथ मोबाइल पर बात करते थे। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने योजना बनाई थी कि अपहरण के बाद बच्चे की हत्या करनी है, उसके बाद फिरौती की रकम को लेकर नेपाल भाग जाएंगे, जिससे पुलिस भी नहीं पकड़ पाएगी। एसपी सिटी का कहना है कि नौकर की आईडी भी फर्जी पाई गई है।
नौकर और दीपक की फोन पर हुई बात
एसपी सिटी ने बताया कि नौकर परवेज की दीपक के फोन पर बात होती थी। मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला है कि दोनों के बीच में 15 से अधिक बार बात हुई है। नौकर के पास एक अन्य सिम भी है, जिसकी जानकारी मकान मालिक को भी नहीं थी।
विज्ञापन
रासुका में होगी कार्रवाई
एसएसपी अजय साहनी का कहना है नौकर समेत चारों बदमाश जेल जा चुके हैं। सभी पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही शहर में नौकरों के सत्यापन के लिए पुलिस अभियान चलाएगी।