मर्डर: कुख्यात बदमाश के खिलाफ पैरवी करने पर युवक को गोलियों से भून डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बिजनौर के गांव बेरखेड़ा में सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक राकेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस घटना में जेल में बंद कुख्यात बदमाश आदित्य के चचेरे भाई राहुल का नाम सामने आ रहा है। एक साल पहले आदित्य ने मुखबिरी करने के संदेह में राकेश के भाई मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राकेश बार बार पुलिस से सुरक्षा मांग रहा था लेकिन उसे सुरक्षा नहीं दी गई थी।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव रानानंगला निवासी राकेश (40) गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे बाइक से रूपपुर गांव से बेरखेड़ा आया था। घटना के वक्त वह एक दुकान पर जलेबी खा रहा थ, इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और राकेश पर गोली चला दी। वह वहां से भागकर एक मकान में जा घूसा तो बदमाशों भी उसके पीछे मकान में घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे भून डाला। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश को पांच गोलियां लगी हैं।
बताया गया कि 14 अक्तूबर 2017 को राकेश के बड़े भाई मुकेश की आदित्य ने पुलिस को मुखबिरी करने के शक में गांव में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। राकेश अपने भाई मुकेश के कत्ल की पैरवी कर रहा था। इसलिए ही राकेश की हत्या की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/