फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of young man in baghpat

गर्दन रेत कर युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश

Thu, 11 Oct 2018 10:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 11 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
murder of young man in baghpat
युवक की हत्या

यूपी के बागपत में काठा गांव के जंगल में अज्ञात युवक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। गुरुवार को शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह काठा गांव के जंगल में किसान महावीर के खेत के पास अज्ञात युवक का शव मिला। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की गर्दन रेत की हत्या की। पहचान छिपाने के लिए आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की। आग से उसे कपड़े जल गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक आरेंज कलर की टी-शर्ट व सुरमई रंग की लोअर पहने हुआ था। उसकी औसतन उम्र 22 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। काठा के चौकीदार सलाऊद्दीन ने युवक का शव होने की तहरीर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद का हो सकता है मृतक युवक 
काठा गांव के जंगल में जिस अज्ञात युवक की हत्या की, वह गाजियाबाद जनपद का रहने वाला हो सकता है, क्योंकि घटना स्थल से गाजियाबाद जनपद पड़ता है। इससे पहले भी खेकड़ा व चांदीनगर थाना क्षेत्रों में गाजियाबाद के युवकों की हत्या कर शव फेंके हैं। गाजियाबाद जनपद के बदमाश बागपत में अपराध कर रहे हैं।

नौ माह से फेंके जा चुके हैं छह अज्ञात शव 
कोतवाली क्षेत्र में पिछले नौ माह से हत्या कर अज्ञात शव फेंकने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में अब तक छह लोगों की हत्या कर शव फेंके जा चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई। अप्रैल माह में औद्योगिक क्षेत्र में हत्या कर शव जला दिया। घटना स्थल से पुलिस को महिला के आभूषण, एक पैर का पंजा बरामद हुआ। इसके बाद कलक्ट्रेट की ज्ञान वाटिका में अज्ञात शव मिला। उसकी भी हत्या की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास अज्ञात शव मिला। सूजरा रेलवे हाल्ट के पास युवक की हत्या कर शव फेंका। अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास अज्ञात शव मिला। अब काठा में अज्ञात युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर बदमाश वाहनों में शव लेकर आते हैं और क्षेत्र में फेंक कर चले जाते हैं। रात्रि में हाईवे पर पुलिस दिखाई नहीं देती, जिसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं। 

वहीं एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जब तक शवों की पहचान नहीं होगी, खुलासा करना मुश्किल है। एक भी शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। रात्रि में पुलिस को गश्त करने के सख्त निर्देश दिए। यदि पुलिस कर्मी रात्रि के समय ड्यूटी करने में लापरवाही करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed