फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of woman in baghpat and loot in farmer house

धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या, बदमाश लूट ले गए जिंदगीभर की कमाई

Fri, 12 Oct 2018 02:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 12 Oct 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Murder of woman in baghpat and loot in farmer house
जांच करती पुलिस और नीचे महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बदमाशों ने गुरुवार देर रात एक किसान के घर पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं बल्कि साढ़े चार लाख की नगदी और जेवरात समेत कई कीमती सामान लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। हालांकि पुलिस अभी बदमाशों को पकड़ नहीं सकी है।  

विज्ञापन


बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में एक किसान के घर में गुरुवार देर रात बदमाश आ घुसे और परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान किसान की पत्नी महावीरी (65) ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि बदमाश लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामान लूट ले गए। उधर, पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस वारदात से परिजनों में दहशत बनी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के बेटे ने तहरीर दे दी है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed