फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of lady in Kamalpur village

कमालपुर गांव में महिला की गला घोटकर हत्या

Tue, 15 Jun 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
murder of lady in Kamalpur village
कमालपुर में महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में पहले महिला को पीटा और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को पंखे से लटका दिया गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मायके वालों को बुलाया और उनकी तहरीर पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नामजद पति और अन्य आरोपी घर से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।
मूलरूप से हापुड़ की रहने वाली गुलशन (23) की शादी दो साल पहले कमालपुर गांव निवासी महफूज से हुई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार को गुलशन का शव पंखे पर लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। जानकारी मिलने पर हापुड़ से महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। उनका आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए महफूज और उसके परिवार के लोग गुलशन का उत्पीड़न कर रहे थे। गुलशन को पहले पीटा गया और उसकी हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और ससुर महबूब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम के मुताबिक पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या होने का शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर सही जानकारी होगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी जेल जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed