फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of Farmer in Muzaffarnagar, panic in the village

यूपी: किसान की गोली मारकर हत्या, लाश देख उड़े परिजनों के होश

Fri, 01 Jun 2018 07:10 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Jun 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
murder of Farmer in Muzaffarnagar, panic in the village
किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस शहर में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारपाई पर पड़ी लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। यहां रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा के जंगल में रसूलपुर दभेड़ी गांव के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान टोड़ा में अपनी ट्यूबवेल पर सामान की रखवाली के लिए सोने गया था। शुक्रवार सुबह परिजन नलकूप पर आए तो चारपाई पर किसान का शव पड़ा मिला। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सीओ बुढ़ाना कई थानों की पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतक किसान के बेटे ने रतनपुरी थाने पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी किसान जाहिद (55) पुत्र सलामुद्दीन के खेत पास के गांव टोड़ा के जंगल में है। खेतों में ही उसने नलकूप बना रखा है। बृहस्पतिवार को ही गांव के राजमिस्त्री उम्मेद और कल्लू के साथ मिलकर नलकूप का लिंटर डलवाया था। काम देर रात तक चला। रात करीब नौ परिजन घर चले गए थे, जबकि जाहिद ट्यूबवेल पर सामान की निगरानी के लिए रुक गया था। रात करीब 11 बजे उसका बेटा उस्मान अपने साथी दिलशाद पुत्र हाजी निसार और नूरमौहम्मद पुत्र गुलजार के साथ बाइक से पिता का खाना लेकर ट्यूबवेल पर आया था। खाना देकर आधे घंटे बाद वे तीनों वापस दभेड़ी चले गए। जाहिद वही ट्यूबवेल पर सो गया था। रात में ही सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे किसान का बेटा ट्यूबवेल पर पहुंचा। पिता को जगाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक भी नहीं उठने पर उसने चादर हटाकर देखा तो, पिता के सिर में गोली लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चादर के ऊपर से ही जाहिद को गोली मारी गई थी। उस्मान ने परिजनों और डायल 100 पर सूचना दी। किसान के मर्डर की जानकारी से इलाके में भी दहशत फैल गई। मौके पर परिजनों के अलावा दभेड़ी, टोड़ा, कल्याणपुर आदि गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। कत्ल की सूचना पर बुढ़ाना इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो घटनास्थल रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा का निकला। सूचना पर रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना भी मौके पर आ गए। उन्होंने मौके पर मौजूद परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। सूचना पर सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव समेत थाना शाहपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीओ ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कराने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलवाया। टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें : अनैतिक संबंधों में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने तीन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

डॉग स्क्वॉड बाग के पास जाकर रुक गया

murder of Farmer in Muzaffarnagar, panic in the village
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

डॉग स्क्वॉड मृतक किसान की चप्पल और कपड़ों को सूंघकर कुछ दूर जाकर आम के बाग के पास रास्ते पर रुक गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के साथ साथ शव का भी बारीकी से जांच की। मृतक को चादर ओढ़े हुए ही सिर से सटाकर गोली मारी गई थी। जिससे उसका भेजा उड़ गया। मृतक की जेब से पुलिस को कुछ रुपये और कागजात मिले हैं।       

सर्विलांस की टीम के साथ साक्ष्य जुटाए       
पुलिस ने सर्विलांस टीम को साथ लेकर मौका ए वारदात से साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है। इसके अलावा कई अलग अलग बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र की हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       

मृतक परिवार की किसी से नहीं कोई रंजिश
मृतक किसान के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पिछले वर्ष दीपावली पर्व के आसपास उनके गन्ने के खेत में किसी ने आग लगा दी थी। जिससे उनका कई बीघे गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई थी, तब भी उन्होंने इस संबंध में किसी से कुछ नहीं कहा था। उधर, मृतक किसान जाहिद के तीन पुत्र उस्मान, फुरकान और गुफरान तथा पांच पुत्रियां हैं। किसान की हत्या को लेकर पत्नी शबीला और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

हत्या को लेकर अनसुलझे सवालों में घिरी पुलिस       
हत्यारे कहीं पूरी तरह से आश्वस्त तो नहीं थे कि चादर ओढ़कर सोने वाला जाहिद ही है या फिर हत्यारे का मकसद कुछ और था। कहीं ऐसा तो नहीं हत्यारों का टारगेट कोई और व्यक्ति था और गलतफहमी में जाहिद मारा गया। इस तरह के कई अनसुलझे सवालों के जवाब पुलिस को नहीं मिल पा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इस बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है कि हत्यारों ने जाहिद की चादर को भी नहीं उतारा। बल्कि उसे देखने के बजाए चादर ओढ़े हुए ही ऊपर से ही गोली मार दी गई। जिससे चादर में भी छेद हो गया। हत्यारों ने जाहिद की दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मारी। पुलिस का का मानना है कि हत्यारे कोई परिचित भी हो सकते हैं, जिसे इस बात की पूर्ण जानकारी थी कि चारपाई पर सोने वाला जाहिद ही है। परिजन के मुताबिक जाहिद की गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। हत्या के पीछे क्या मकसद हो सकता है। पुलिस इन सभी बिंदुओं के आधार पर जांच में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed