फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of driver for Rs 100 in Bijnor

यूपी: 100 रुपए के खातिर मैजिक चालक की हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 01 Oct 2018 09:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 01 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Murder of driver for Rs 100 in Bijnor
फाइल फोटो

यूपी के बिजनौर जिले में बस स्टैंड के मुंशी और उसके साथियों ने सौ रुपये देने से मना करने पर एक मैजिक चालक को पीट-पीटकर गंभीर घायल कर दिया। रविवार देर रात मैजिक चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना यूपी में बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

    
कोतवाली शहर के गांव मंडावली सैदू निवासी आशिक अली (40) अपना मैजिक वाहन चलाकर परिवार की गुजर बसर करता था। रविवार की शाम साढ़े सात बजे वह अपने चचेरे भाई अफजाल के साथ नूरपुर से डेयरी का सामान लेकर बिजनौर जा रहा था। रोडवेज बस स्टैंड पर बिजनौर को जाने वाली प्राइवेट बस यूनियन के मुंशी सौरभ ने उसे रोक लिया और उससे नूरपुर में घुसने के लिए टैक्स के सौ रुपये मांगे। आशिक अली ने रुपये देने से मना कर दिया और बाहर से आने वाले वाहनों से जबरन रुपये वसूलने का विरोध किया। इस बात को लेकर मुंशी सौरभ ने अपने साथियों के साथ आशिक अली को मैजिक से बाहर खींच लिया और उसकी लात, घूंसों व सरियों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से आशिक अली को उनके चंगुल से छुड़ाया। पिटाई से घायल हुए आशिक को उसके भाई अफजाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अफजाल ने सौरभ निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी नूरपुर, गुड्डु त्यागी निवासी गांव पैजनिया व एक अज्ञात के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

वहीं प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। आशिक के पांच छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।       

नूरपुर में यूनियन मुंशियों का फैला है आतंक       
नूरपुर में टेंपो व बस यूनियनों के मुंशी बेलगाम हैं और इन्हें पुलिस का भी भय नही है। शहीद तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, स्योहारा व छजलैट बस स्टैंड पर आए दिन इन तथाकथित यूनियन मुंशियों की वाहन चालकों से मारपीट आम बात है। बाहर से नूरपुर आने वाले वाहनों से जबरन वसूली की जाती है। रविवार की शाम मात्र सौ रुपये न देने के लिए मैजिक चालक की हत्या कर दी गई। कई बार पुलिस से इनकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed