उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बसपा छात्रनेता की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। गुड्डू चौधरी राजनीति में बड़ा नाम कमाना चाहता था। यही नहीं बल्कि उसके शौक बहुत महंगे थे। वह हमेशा लग्जरी कार से ही चलता था। आगे देखिए कुछ खास तस्वीरें:-
2 of 7
बसपा नेता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मेरठ में सरेशाम पुलिस के सामने बसपा के एक छात्र नेता की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान चेकिंग कर रही पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय जान बचाकर भाग निकली।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यह दुस्साहसिक वारदात गंगानगर के भीड़भाड़ वाले इलाके कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड पर गुरुवार शाम करीब सात बजे हुई।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का निवासी बसपा का युवा छात्र नेता गुड्डू चौधरी उर्फ अजय (24) पुत्र तेजपाल हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। शाम को जब वह गंगानगर से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मवाना रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वह जान बचाकर अम्हैड़ा गांव की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना वहां मौजूद तमाम लोगों के सामने हुई। वहीं पुलिस भी चेकिंग अभियान चला रही थी, लेकिन पुलिस कुछ करने के बजाय मौके से भाग गई। बदमाश हवाई फायरिंग करते बाइकों से फरार हो गए।