फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Nepali servant killed byhitting with brick, used to work in a cold store

Murder: नेपाल निवासी नाैकर की ईंट से कुचलकर हत्या, कोल्ड स्टोर में करता था काम, सामने आई हत्या की ये वजह

Sat, 19 Oct 2024 11:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

मेरठ में लोहिया नगर स्थित एक कोल्ड स्टोर में काम करने वाले नेपाल निवासी नाैकर की ईंट से कुचलकर कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम 

विज्ञापन
Murder: Nepali servant killed byhitting with brick, used to work in a cold store
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित जीडी कोल्ड स्टोर में नेपाल निवासी नौकर किशन की ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या कोल्ड स्टोर में ही काम करने वाले दूसरे कर्मचारी मयंक सैनी ने की है। शराब के पव्वे को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। कोल्ड स्टोर मैनेजर मेहर सिंह की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लालकुर्ती छिपी टैंक निवासी अमित कुमार शर्मा का हापुड़ रोड पर जीडी कोल्ड स्टोरेज है। यहां नेपाली नौकर किशन काम करता है। किशन के साथ ही  हापुड़ हरिसिंसपुर हापुड़ निवासी मयंक सैनी पुत्र सुरेंद्र भी काम करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident In Bijnor: दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में रोष, शव निकालने से रोका 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों में दो दिन पहले शराब के एक पौव्वे को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दिन दूसरे कर्मचारियों ने दोनों का झगड़ा शांत करा दिया था। शुक्रवार को मयंक और किशन दोनों ही बिना कारण बताए काम पर नहीं रहे। कोल्ड स्टोर में बताया भी नहीं कि काम पर क्यों नही आ रहे। शाम को दोनों मिले और शराब पार्टी करने लगे।

शराब पार्टी में दोनों ने मिलकर काफी देर तक शराब पी। इसके बाद किशन चारपाई पर जाकर लेट गया। जैसे ही किशन की नींद लगी तभी मयंक ने ईंट उसके सिर में कई वार घायल कर दिया। जिसके कारण किशन की मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात कर्मचारी अरविंद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। किशन के घरवालों से संपर्क का प्रयास पुलिस कर रही है। उधर , एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कॉल स्टोर के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed