फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident in Bijnor: One person died in a collision between two tractors, villagers gets angry

Accident In Bijnor: दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में रोष, शव निकालने से रोका

Sat, 19 Oct 2024 10:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Oct 2024 10:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की माैके पर ही माैत हो गई। दो ट्रैक्टर की भिड़ंत के बाद ये हादसा हुआ। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को शव निकालने से रोक दिया और हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Accident in Bijnor: One person died in a collision between two tractors, villagers gets angry
ट्रैक्टर की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बोंडा के सामने दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अभी तक पुलिस को ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को निकालने नहीं दिया। मृतक गांव जटपुरा बोंडा निवासी ऋषिपाल है। ऋषिपाल लकड़ी से लदे ट्रैक्टर पर बैठा था। जटपुरा बोंडा के निकट पहुंचने पर रेट बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली की लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर बैठे चालक और अन्य लोग कूद गए, लेकिन ऋषिपाल नहीं कूद सका। दोनों ट्रैक्टरों की जोरदार टक्कर से ऋषिपाल की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed